फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Broken boards found in the school classrooms.

Uttarkashi News: विद्यालय की कक्षाओं में मिले टूटे हुए बोर्ड

Sat, 06 Dec 2025 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 06 Dec 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
Broken boards found in the school classrooms.
डीएम के निरीक्षण के दौरान में मिली कई खामियां, प्रबंधन को दिए बदलने के निर्देश
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने राजकीय इंटर काॅलेज मानपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षाओं में टूटे हुए बोर्ड दिखने पर उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को जल्द ही बोर्ड बदलने के निर्देश दिए। वहीं छात्र-छात्राओं की मूलभूृत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी ने शनिवार को राजकीय इंटर काॅलेज मानपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने काॅलेज परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय के संपर्क मार्ग और सीढ़ियों की मरम्मत कार्य कराने एवं कक्ष में टूटे हुए बोर्ड को बदलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कक्षा छह व नौ की छात्राओं से संवाद किया और हिंदी एवं गणित विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक उनके सवालों के उत्तर दिए। डीएम ने छात्राओं को नियमित अध्ययन के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस और खेलकूद गतिविधियों में भी भाग लेने की सलाह दी। डीएम ने जंगल क्षेत्र के नजदीक होने के कारण जंगली जानवरों से बचाव के लिए सावधानी और जागरूकता बरतने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed