{"_id":"5f11c9ba8ebc3e63e6072b86","slug":"bro-vehicle-fell-into-the-ditch-after-being-hit-by-landslide-driver-missing-utter-kashi-news-drn3503139169","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर भूस्खलन की चपेट में आकर बीआरओ का वाहन खाई में गिरा, चालक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर भूस्खलन की चपेट में आकर बीआरओ का वाहन खाई में गिरा, चालक लापता
Fri, 17 Jul 2020 11:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तरकाशी में भैरोंघाटी से भारत-चीन सीमा की ओर जाने वाली सड़क पर भूस्खलन की चपेट में आने से बीआरओ का एक टिपर वाहन गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ एवं पुलिस की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। वाहन में सिर्फ चालक ही सवार था। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
गंगोत्री से आठ किमी पहले भैरोंघाटी से भारत-चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकियों के लिए सड़कों का निर्माण चल रहा है। भैरोंघाटी से नेलांग के बीच बीआरओ की ओर से सड़क को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब दस बजे बीआरओ का एक टिपर वाहन भैरोंघाटी से नेलांग की ओर जा रहा था। करीब 12 किमी आगे पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन की चपेट में आने से वाहन गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
वाहन में चालक ही सवार था, जबकि अन्य मजदूर दुर्घटना स्थल से पहले ही टिपर से उतर गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही हर्षिल एवं गंगोत्री से एसडीआरएफ एवं पुलिस की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। रुक-रुक कर हो रहे भूस्खलन और खाई गहरी होने के कारण वाहन चालक का कुछ पता नहीं चल पाया।