फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Branded medicines are being ordered in government hospital

सरकारी अस्पताल में मंगवा रहे ब्रांडेड दवाइयां

Wed, 20 Apr 2022 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Branded medicines are being ordered in government hospital
जिला चिकित्सालय में चिकित्सक जन औषधि केंद्र से खरीदी दवाइयों को वापस कर निजी मेडिकल स्टोरों से ब्रांडेड दवाइयां मंगा रहे हैं। चिकित्सक पर्चों पर भी ब्रांडेड दवाइयां ही लिख रहे हैं, जिससे मरीजों को मजबूरन बाजार से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। वहीं जिला चिकित्सालय प्रशासन का कहना है कि उक्त संबंध में शिकायत आने पर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय परिसर में जन औषधि केंद्र होने के बावजूद यहां मरीजों से बाजार के मेडिकल स्टोरों से महंगी दवाइयां मंगाई जा रही हैं। मरीजों व उनके तीमारदारों का आरोप है कि कई चिकित्सक दवाइयों की खरीदारी के लिए मेडिकल स्टोरों का नाम भी बता रहे हैं। यदि कोई मरीज या तीमारदार अस्पताल परिसर में स्थित जन औषधि केंद्र से दवाई खरीद रहा है तो चिकित्सक इन दवाइयों को वापस करवा रहे हैं। जन औषधि केंद्र में दवाइयां उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों व उनके तीमारदारों को मजबूरन बाजार के मेडिकल स्टोरों से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

जन औषधि केंद्र में एक्सपायरी हो रही दवाइयां
जन औषधि केंद्र में बिक्री न होने से दवाइयां यहां पड़े-पड़े एक्सपाइरी हो रही हैं। जिला चिकित्सालय की प्रतिदिन 300 से अधिक ओपीडी है। बावजूद इसके जनऔषधि केंद्र पर कई दिन मात्र 200 से 400 तक ही बिक्री हो रही है। पूरे मार्च माह में जन औषधि केंद्र मात्र 30 हजार की औषधि ही बेच पाया है, जबकि बाजार के बड़े मेडिकल स्टोर इतनी दवाइयां दो दिन में ही बेच रहे हैं। जन औषधि केंद्र संचालक का कहना है कि केंद्र पर सभी दवाइयां उपलब्ध हैं, जो दवाइयां बाहर के मेडिकल स्टोर में 100 रुपये में मिलती है वह जन औषधि केंद्र में मात्र 35 रुपये में मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों व एमआर के साथ बैठने की भी शिकायत
जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों के कक्षों में एमआर के बैठे रहनेे की भी शिकायतें मिल रही हैं। मरीजों का कहना है कि कई चिकित्सकों के कक्षों में एमएआर बैठे रहते हैं।

कोट
- चिकित्सकों की ओर से बाजार के मेडिकल स्टोरों से दवाइयां मंगाना गलत है, लेकिन अभी तक किसी भी मरीज व उनके तीमारदारों ने ऐसी कोई शिकायत नहीं की है। यदि कोई शिकायत करता है तो संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डा. एसडी सकलानी, सीएमएस जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed