फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Both teachers are on leave, and the non-Mungarsanti primary school is locked.

Uttarkashi News: दोनों शिक्षक अवकाश पर, गैर मुंगरसंती प्राथमिक विद्यालय में लटका ताला

Thu, 04 Dec 2025 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 04 Dec 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
Both teachers are on leave, and the non-Mungarsanti primary school is locked.
स्कूल में अध्ययनरत छात्रों की पढ़ाई एक हफ्ते से प्रभावित
विज्ञापन

विभाग ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में की छात्रों के पढ़ने की व्यवस्था
नौगांव (उत्तरकाशी)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैर मुंगरसंती के दोनों अध्यापकों के अवकाश पर चले जाने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। शिक्षक नहीं होने से विद्यालय में पिछले एक सप्ताह से ताले लटके हैं। हालांकि विभाग ने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था उच्च प्राथमिक विद्यालय में की है।
प्राथमिक विद्यालय गैर मुंगरसंती में 12 छात्र अध्ययनरत हैं जिनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी दो अध्यापकों पर है। इनमें से एक अध्यापिका मेडिकल पर है जबकि दूसरा एक सप्ताह से निजी कार्य से अवकाश पर है। दोनों अध्यापकों के एक साथ अवकाश पर जाने से बच्चों की पढ़ाई ठप है। अभिभावक सोबन सिंह राणा, जयदेव सिंह, महेश चन्द, रणवीर सिंह, शूरवीर सिंह ने दोनों अध्यापकों के एक साथ अवकाश पर जाने पर विभाग की शिक्षण व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

अभिभावकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि विभाग बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित नहीं है। विभाग की ओर से एक सप्ताह से बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था उच्च प्राथमिक विद्यालय में की गई है। प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी बृजमोहन चौहान का कहना है कि विद्यालय का एक अध्यापक निजी कारणों से अवकाश पर था। अध्यापिका का अचानक स्वास्थ्य खराब होने से वह भी अवकाश पर है। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए पढ़ाई की व्यवस्था उच्च प्राथमिक विद्यालय में की गई है। छह दिसंबर को अध्यापक विद्यालय ज्वाइन कर लेगा। उसके बाद पठन पाठन की व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed