फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bookings from Badrinath hotels till June

गंगोत्री यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का स्वागत

Sun, 30 Apr 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Sun, 30 Apr 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bookings from Badrinath hotels till June
Pilgrims arrive at Dham - फोटो : amar ujala bureau

गंगोत्री यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का स्वागत

विज्ञापन


गंगोत्री तीर्थधाम यात्रा के लिए देश के विभिन्न कोनों से पहुंचे यात्रियों का जिला प्रशासन व होटल एसोसिएशन ने बस अड्डे पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने यात्रियों को गंगोत्री धाम की सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया।       

रविवार को तय कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन व होटल एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी बस अड्डे पहुंचे। यहां गंगोत्री धाम यात्रा के लिए दिल्ली, गुजरात, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों से पहुंचे 85 यात्रियों का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। इस मौके पर एसडीएम भटवाड़ी नितिका खंडेलवाल, एसपी ददनपाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरी, शैलेंद्र मटूड़ा, अंकित उप्पल, एसओ महादेव उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



यात्रा के पटरी पर लौटने से पुरोहितों में उत्साह
यमुनोत्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद धाम पर पहुंच रहे तीर्थयात्रियों में खूब उत्साह दिखाई दे रहा है। यात्रा पटरी पर लौटते देख तीर्थ पुरोहित और यात्रा व्यवसायियों के चेहरों खिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धामों में बड़ी संख्या में जुटे देश-विदेश के तीर्थयात्रियों की भीड़ देखकर उनमें बेहतर यात्रा सीजन की उम्मीद जगी है। गुजरात के कांजी भाई का कहना है कि यमुनोत्री-गंगोत्री धाम वास्तव में दर्शन करने योग्य है। यहां पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुई।


हम देश-विदेश के तीर्थयात्रियों से यहां आने की अपील करते हैं। नेपाल के सूर्य प्रसाद रिजाद का कहना है कि तीर्थाटन के साथ पर्यटन की भी अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इसके लिए सरकार को तीर्थ और पर्यटक स्थलों तक पहुंचने वाले सड़क एवं संपर्क मार्ग को और बेहतर बनाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed