{"_id":"587fa0864f1c1bd804eff08e","slug":"bollywood-singer-s-pawandeep-hit-songs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर चढ़कर बोला पनवदीप की आवाज का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर चढ़कर बोला पनवदीप की आवाज का जादू
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी माघ मेले में प्रस्तुति देते बॉलीवुड गायक पवनदीप राजन।
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या पर पांडाल में बॉलीवुड गायक पवनदीप राजन के गीतों पर दर्शक जमकर झूमे। पवनदीप के गढ़वाली जागर नारैणी ज्वाला दुर्गा भवानी... पर दर्शक खूब झूमे। पवनदीप के साथ गढ़वाली गायिका रीना घलवान ने भी मंच पर सुरों का जादू बिखेरा।
विज्ञापन
बुधवार को एमडीएस स्कूल के छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुति को देखने के लिए भी लोगों की खूब भीड़ उमड़ी।
माघ मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या बॉलीवुड गायक पवनदीप के नाम रही। पवनदीप को सुनने के लिए युवा कड़ाके की ठंड में भी पांडाल में डटे रहे। पवनदीप ने दमा दम मस्त कलंदर, मैं हूं हीरो तेरा आदि गाने गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। उनका साथ गढ़वाली गायिका रीना घलवान ने देकर समां बांधा। मूल रूप से उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले पवनदीप राजन ने न केवल बॉलीवुड बल्कि गढ़वाली गानों की प्रस्तुति देकर दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ी।
विज्ञापन
वहीं, बुधवार को मेले के पांचवें दिन एमडीएस स्कूल के छात्रों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों ने धरती हमरा गढ़वाल की व राजस्थानी गानों पर शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
दर्शक भी बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए घंटों पांडाल में जमे रहे। इससे पूर्व आईटीबीपी जूडो कराटे, सुषमा रावत शैलजा सांस्कृतिक दल पौड़ी, लोक गायक राकेश मिश्रा के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे।