फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bodies of seven missing trekkers found, 2 still missing

लापता सात ट्र्रेकरों के शव मिले, 2 अब भी लापता

Fri, 22 Oct 2021 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Bodies of seven missing trekkers found, 2 still missing
उत्तरकाशी के हर्षिल हैलीपेड पर छितकुल की ट्रेकिंग के दौरान लापता होकर जान गंवाने वाले पर्यटकों ? - फोटो : UTTER KASHI
हर्षिल से छितकुल के लम्खागा दर्रे की ट्रेकिंग पर निकले लापता 11 ट्रेकरों में से सात के शव मिल गए हैं। दो घायलों को रेस्क्यू किया गया है। अब भी दो ट्रेकर लापता हैं। उनकी तलाश के लिए सेना, आईटीबीपी व वायु सेना अभियान चला रही है। पांच शवों को उत्तरकाशी लाया जा रहा है। मृतकों में तन्मय तिवारी, विकास मकल, अनीता रावत, सावियन दास, सौरभ घोष शामिल हैं।
विज्ञापन

हर्षिल से 14 अक्तूबर को 11 ट्रेकरों और छह पोर्टरों का एक दल किन्नौर के छितकुल के लिए निकला था। 17 और 18 अक्तूबर को भारी बर्फबारी में 11 पर्यटक ट्रेक पर फंस गए थे। नेपाल मूल के छह पोर्टर पैदल ही सांगला के लिए बर्फ में निकल गए। पोर्टरों की सूचना पर फंसे ट्रेकरों के लिए सेना, आईटीबीपी, वायु सेना और एसडीआरएफ की ओर से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बृहस्पतिवार को टीम ने ट्रैक पर पांच शव देखे थे। एक ट्रेकर मिथुन दारी को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के लिए हर्षिल आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेज दिया गया था। वहीं शुक्रवार को भी रेस्क्यू जारी रहा। 9 बिहार रेजीमेंट के कर्नल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि रेस्क्यू दल ने ट्रेकरों के सात शव बरामद कर लिए हैं। दो घायलों को रेस्क्यू किया गया है। अब भी दो ट्रेकर लापता चल रहे हैं। उनकी तलाश जारी है। एसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पांच शव हर्षिल पुलिस को सौंपे गए हैं। उन्हें उत्तरकाशी लाया जा रहा है। दो शव हिमाचल आईटीबीपी ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed