फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bkriganv Nagtibba Jmunapari and Burberry will appear soon breed

बकरीगांव नागटिब्बा में जल्द दिखेगी जमुनापारी व बरबरी नस्ल

Tue, 08 Dec 2015 08:40 PM IST
अमर उजाला उत्तरकाशी
अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 08 Dec 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
 नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल के सहयोग से तैयार ग्रीन पिपुल संगठन ने स्थानीय लोगों की सहभागिता से विकसित नागटिब्बा बकरी गांव में पाली जा रही स्थानीय प्रजाति की बकरियों से जमुनापारी व बरबरी जैसी दुधारू नस्ल तैयार करने की मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन


 इससे उत्तराखंड में बकरी पालन से रोजगार के बड़े अवसर पैदा होने की संभावना बढ़ेगी। टाटा फाउंडेशन के सर्वेक्षण में उत्तराखंड में 13 लाख के करीब भेड़ बकरियां है। इस स्थिति को स्थानीय लोगों के हित में भुनाने के लिए संगठन की नागटिब्बा बकरी गांव के अतिरिक्त राज्य के पर्वतीय जिलों में 13 ऐसे केंद्र विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन


 ग्रीन पिपुल संगठन ने शुरुआत में टिहरी जिले की सिलवाड़ लालूर व इडवालस्यू पट्टी और इससे लगी उत्तरकाशी जिले की गोडर खाटल पट्टी में स्थानीय प्रजाति की बकरियों को दुधारू नस्ल की बकरियों में बदलने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए पंतवाड़ी में दस-दस जमुनापारी और बरबरी बकरे लाकर उनसे तैयार शंकर नस्ल को पंतवाड़ी में पनपा कर छह माह बाद नागटिब्बा पहुंचाया जाएगा। संगठन ने अभी देहरादून के विभिन्न हिस्से में सौ लोगों तक स्थानीय बकरी का दूध पहुंचाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली में 400 रुपए गिला तक बिका
उत्तरकाशी। नई दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में फार्मेसिस्ट उत्तरकाशी के दीपक भद्री को सितंबर में डेंगू हुआ। इस अस्पताल में ही डेंगू के कहर के दौरान करीब एक हजार मरीज आए। यहां बकरी का दूध 400 रुपये गिलास तक बिका। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बकरी के दूध में डेंगू के मरीज के खून में प्लेटलेट्स की कमी की भरपाई करने की अद्भुत क्षमता है। भद्री को दूध की कमी के कारण अपने घर उत्तरकाशी आकर एक सप्ताह तक यहीं बकरी का दूध पीकर अपनी जान बचानी पड़ी।


डेंगू ही नहीं देश में पनप रहे खानपान की पांचतारा संस्कृति के कारण बकरी के दूध व इससे बनी उत्पाद की भारी मांग है। यहां नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन, संग्रह और विपणन का काम स्थानीय युवाओं की सहभागिता से कर रहे है।
- रुपेश राय, प्रमुख ग्रीन पिपुल संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed