फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   BJP prepared the outline of the assembly elections

भाजपा ने विधानसभा चुनाव की रूपरेखा की तैयार

Thu, 15 Jul 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
BJP prepared the outline of the assembly elections
जनपद मुख्यालय में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में जनपद के विकास कार्यों की चर्चा के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में पहुंचे प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार व जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जोशियाड़ा में भाजपा मंडल पदाधिकारियों, समस्त मोर्चो के पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति के सदस्यों व भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार व जनपद के प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आगामी 2022 चुनाव में भाजपा की सरकार फिर से आने वाली है। जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जन धन योजना, स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना, युवाओं के लिए स्टार्टअप, कौशल, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना से देश के नागरिकों को लाभान्वित किया है। बैठक में यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. स्वराज विद्वान , जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष परशुराम जगूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, जिला मीडिया प्रभारी विजयपाल मखलोगा, प्रदेश प्रभारी मनवीर चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री हरीश डंगवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed