फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   BJP is trying to strengthen booth and youth

बूथ और यूथ को मजबूत करने में जुटी भाजपा

Sat, 09 Jan 2021 07:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
BJP is trying to strengthen booth and youth
जोशियाड़ा शक्ति केंद्र में बूथ और यूथ को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। शनिवार को जोशियाड़ा में बूथ संयोजक विजय बहादुर सिंह रावत ने बैठक में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति और नीति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि मिशन-2022 चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ और यूथ एक अहम कड़ी है।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ललिता सेमवाल ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इन्हें आमजन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सूरत गुसाईं, सोबन राणा, वासूदेव गुसाईं, मुकेश भट्ट, उम्मेद चौहान, मनोज जगूड़ी, राजेंद्र गंगाड़ी आदि अनेक लोग मौजूद रहे। दूसरी ओर गाजणा मंडल के भेटियारा शक्ति केंद्र पर आयोजित कार्यशाला में सुमनी राणा, भगत सिंह रावत, दिनेश रावत, वेदप्रकाश, मेघ सिंह राणा, फूल सिंह रावत, राजीव नौटियाल, लीला अग्रवाल, इंद्र सिंह भंडारी, संतोष नौटियाल, देव सिंह, विक्रम रावत, पुराण सिंह आदि भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। ज्ञानसू शक्ति केंद्र पर हुई कार्यशाला में जिला पंचायत सदस्य चंदन पंवार ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस मौके पर देवराज राणा, विजय संतरी, अरविंद बिष्ट, मनवीर राणा, कमलेश्वरी जोशी, सोबन सिंह राणा, राकेश आदि मौजूद रहे। उधर लाटा शक्ति केंद्र में भाजपा के पूर्व जिला संयोजक जगमोहन रावत ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के कार्यक्रमों को भव्य रूप से आयोजित करने को कहा। इस मौके पर बचेंद्र भंडारी, मनोजेंद्र रावत, अवतार नेगी, गिरीश रमोला, मदनमोहन भंडारी, सतीश रावत, जगमोहन सिंह, शूरवीर रावत आदि मौजूद रहे। विश्वनाथ शक्ति केंद्र पर भाजपा नेता जयवीर चौहान, ऊषा भट्ट, इंद्रेश उप्पल, सुधा गुप्ता, किरन पंवार, गीता रावत, भरत सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। जोशियाड़ा शक्ति केंद्र पर रामानंद भट्ट, अजीतपाल पंवार, राजपाल चौहान, चतर सिंह, अनिल रावत, केदार सिंह, बचन सिंह, सतीश बिजल्वाण, गोविंद, मुरारी, राकेश सिंह, लक्ष्मण पंवार आदि कार्यशाला में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed