फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   BJP government will come again in 2022

2022 मेें फिर आएगी भाजपा सरकार

Thu, 15 Jul 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
BJP government will come again in 2022
प्रभारी मंत्री गणेेश जोशी ने कहा कि वर्ष 2022 में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रभारी ने पत्रकार वार्ता में बिजली की 100 यूनिट फ्री देने के सवाल पर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने इस विषय को लिया है। सरकार इस विषय पर अध्ययन कर रही है। जिससे प्रदेश की जनता को इसका लाभ मिल सके। जोशी ने कहा कि दो वर्ष से प्रदेश की जनता कोरोना की त्रासदी झेल रही है। विशेषकर चारधाम सहित प्रदेश के पर्यटक स्थलों के व्यवसायियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकार ने यात्रा को संचालित करने का प्रयास किया था, लेकिन न्यायालय के आदेश पर यात्रा को रोकना पड़ा है। देवस्थानम बोर्ड के विरोध संबंधी सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दो दिन पूर्व तीर्थ पुरोहित मुख्यमंत्री से मिले थे। देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों के मन में एक संशय और भय है कि उनके हक हकूक को नुकसान पहुंचेगा। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं है। पहले यही कुछ तीर्थ पुरोहित सरकार के पास आए थे कि देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को लागू करो। लेकिन, कुछ लोग उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। उनसे सरकार का संवाद चल रहा है। अगर तीर्थ पुरोहितों को लगता है कि उनके हक हकूक सुरक्षित नहीं हैं, तो मुख्यमंत्री ने इस पर विचार करने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed