फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bishan prepares for army

युवाओं को सेना के लिए तैयार कर रहे बिशन

Mon, 24 Apr 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Mon, 24 Apr 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन

जिले में एक व्यक्ति ऐसा भी है। जो न सिर्फ दूसरों के काम आ रहा है बल्कि अपने अनुभव से वह युवाओं को देश सेवा के लिए भी तैयार कर रहा है। चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के गढ़वाल गाड़ गांव निवासी बिशन सिंह कोटवाल वर्ष 1998 में गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे।

विज्ञापन


वर्ष 2003 में लेबनान में वह अंतरराष्ट्रीय शांति सेना का हिस्सा भी रहे। अपनी 17 साल की सेवा पूरी करने के बाद बिशन सिंह कोटवाल 31 अक्तूबर 2015 को 10 बटालियन गढ़वाल राइफल से नायक के पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त हुए हैं।
विज्ञापन


उसके बाद उन्होंने युवाओं को फौज के लिए तैयार करने का बीड़ा उठाया और चिन्यालीसौड़ में जय जवान फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर शुरू किया। जहां वह युवाओं को सेना का नि:शुल्क प्रशिक्षण देते हैं। पिछले एक साल में अभी तक 150 युवा अभी तक उनकी देखरेख में फौज में भर्ती हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत डेढ़ माह से उनका एक 60 युवाओं का ट्रेनिंग कैंप चल रहा था। यह 60 सदस्यीय दल गौचर में आयोजित सेना भर्ती के लिए रवाना हो गया है। बिशन सिंह कोटवाल बताते हैं कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने सोचा कि उनका जो अनुभव है, उसे वे युवाओं को देंगे। इसलिए उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से गांव के गरीब लड़कों को फौज के लिए तैयार करने का बीड़ा उठाया है।


जब भी कहीं सेना भर्ती की तारीख निश्चित होती है, तो इससे डेढ़ माह पूर्व वह प्रशिक्षण कैंप शुरू कर देते हैं। कैंप के दौरान वह युवाओं को फिजिकल फिटनेस, रेस, पीटी आदि का प्रशिक्षण देते हैं। बिशन सिंह का कहना है कि जब तक उनका शरीर साथ देगा, तब तक वह युवाओं का साथ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed