फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   bhaarat ka lokatantr vishv mein sabase majaboot

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित किए गए जागरुकता कार्यक्रम

Sat, 25 Jan 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
bhaarat ka lokatantr vishv mein sabase majaboot
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी जिला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को श - फोटो : UTTER KASHI
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नई टिहरी, चंबा, लंबगांव, घनसाली, धनोल्टी, थत्यूड़ और नरेंद्रनगर में विभिन्नि कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मतदाता सूची तैयार करने पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बौराड़ी पालिका सभागार में मुख्य अतिथि विधायक धन सिंह नेगी, प्रभारी डीएम/सीडीओ अभिषेक रूहेला, पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस का शुभारंभ किया। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाओं को पहचान पत्र भेंट कर लोकतंत्र के प्रत्येक पर्व में लोकतंत्र की मजबूती और एक राष्ट्र श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में मतदान करने की अपील की गई। इस मौके पर सीएमओ डा. मीनू रावत, डीडीओ आनंद सिंह भाकुनी, ईई जल संस्थान सतीश नौटियाल, केएस नेगी, एआरटीओ एनके ओझा उपस्थित रहे। धनोल्टी तहसील में एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। इधर, लंबगांव में राइंका, राबाइंका के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। उधर, घनसाली में तहसील प्रशासन की ओर से विचार गोष्ठी आयोजित की गई। एसडीएम अजयवीर सिंह ने मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उत्तरकाशी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पहली बार मतदाता बने युवाओं एवं दिव्यांगजनों को वोटर आईडी कार्ड और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने किया। विधायक ने सभी लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। पहली बार मतदाता बने समीक्षा शाह, प्रवीण भारती, मोइन कुरैशी, दिव्यांग द्रोपदी, देश प्रसाद, स्वीप आइकॉन प्रताप पोखरियाल, वरिष्ठ नागरिक नागेंद्र थपलियाल, महावीर प्रसाद भट्ट, जयवीर चौहान, दिनेश गौड़ आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएम डा. आशीष चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, प्रमुख शैलेंद्र कोहली, एडीएम तीर्थपाल सिंह, विनायक श्रीवास्तव, विजय संतरी, देवेंद्र पटवाल, मनीष राणा, गोपाल राणा आदि मौजूद रहे। उधर, राइंका श्रीकालखाल के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। साथ ही गांव में सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुमेरा प्रजापति, सुरक्षा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौड़ी। जिला निर्वाचन विभाग की पहल पर बीआर मॉडर्न स्कूल के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवाड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें लोकतंत्र की विविधता का अहसास कराता है। इस मौके पर राजेश खंकरियाल, राजेंद्र सिंह नेगी, संगीता नेगी, मनोज भट्ट, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
श्रीनगर/कीर्तिनगर। जीजीआईसी श्रीनगर में मतदाता जागरूकता पर शहर के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली गई। वहीं विकासखंड कीर्तिनगर के राइंका पीपलीधार डागर में जागरूकता रैली के बाद हुई निबंध प्रतियोगिता में वेदप्रकाश प्रथम, दीपक द्वितीय व ज्योति तृतीय रही। चित्रकला में साक्षी पहले, दिवस जाखी दूसरे व हरदेव तीसरे स्थान पर रहे। राइंका कीर्तिनगर में भी विचार गोष्ठी हुई।
गोपेश्वर। जीआईसी गोपेश्वर में जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सभी मतदाताओं को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। जीआईसी गोदली में छात्र-छात्राओं ने शिक्षक धन सिंह घरिया के नेतृत्व में छात्रों ने स्लोगन से जागरूक किया। पुलिस मैदान में हॉट एयर बैलून उड़ाकर जागरूकता का संदेश दिया। वरिष्ठ, नए और दिव्यांग मतदाताओं को सम्मानित भी किया गया। उधर, पोखरी के राइंका नागनाथ, राइंका रडुवा, बालिका इंटर कॉलेज पोखरी, राइंका उडामांडा, थालाबैड़, पोगठा, पीजी कॉलेज नागनाथ पोखरी के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली।

प्रजातंत्र से नाता है भारत के मतदाता हैं...
कर्णप्रयाग/गौचर/नारायणबगड़/गैरसैंण/थराली। मतदाता दिवस के मौके पर तहसील कर्णप्रयाग में एसडीएम वैभव गुप्ता ने लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, नायब तहसीलदार मानवेंद्र बर्तवाल, आरके दीपेंद्र पंवार, देवराज रौतेला, नरेश, नवीन, सुनील, आदि थे। गौचर में राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रजातंत्र से नाता है भारत के मतदाता हैं..., आदि नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर प्रधानाध्यापक कैलाश आर्य, शिक्षक विजेंद्र कुंवर, कुलदीप रावत, सरोज डिमरी मौजूद थे। नारायणबगड़ में जीआईसी, जीजीआईसी, उत्तरांचल विद्या निकेतन, आदर्श प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर जीजीआईसी की प्राचार्य डा. राजकुमारी मनराल, राजेंद्र रावत, बिजय नेगी मौजूद थे। गैरसैंण में मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। थराली, ग्वालदम, तलवाड़ी, लोल्टी, डुंग्री, गेरूड़, कुलसारी के शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम हुए। जूहा सूना में हुई सुलेख में संगीता प्रथम, हिमांशी द्वितीय, शकुंतला तृतीय रहीं। अंग्रेजी में शकुंतला प्रथम, राहुल द्वितीय, अनीषा एवं आयुष तृतीय रहे। भाषण में राहुल प्रथम, संगीता द्वितीय, हिमांशु तृतीय रहे। देवाल, आदिबदरी में भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed