{"_id":"34a7e22c755769edcce9ece59f7d9c1b","slug":"being-created-by-dangerous-bend-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरनाक मोड़ देकर बनाई जा रही सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरनाक मोड़ देकर बनाई जा रही सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 15 Dec 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएमजीएसवाई मंजगांव मोटर मार्ग में आठ खतरनाक मोड़ देकर तीन किमी अनावश्यक लंबाई बढ़ाकर खेती की जमीन खराब कर रहा है।
विज्ञापन
भूमिधर काश्तकार किसान संगठन ने तकनीकी विशेषज्ञों की मदद लेकर पांच के बजाय जो दो किमी सड़क को एलाइमेंट के लिए सुझाव दिया। उसमें एक ही बैंड देने से काश्तकारों की कम जमीन अधिग्रहीत करनी पड़ेगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सिलक्यारा से मंजगांव तक मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ। इंजीनियरों ने प्रस्तावित स्थल सिलक्यारा के बजाय आधा किमी भी पहले शिवगुफा से सड़क का सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन
इसमें आठ खतरनाक बैंड देकर सड़क की लंबाई पांच किमी करने से मंजगांव के 90 से अधिक परिवारों की कृषि भूमि सड़क निर्माण में अधिग्रहीत की जा रही है।
इतना ही नहीं इस एलाइमेंट में भूवैज्ञानिकों ने एक किमी में पड़ने वाले स्लाइडिंग जोन से हटकर सड़क बनाने की सलाह को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
भूमिधर काश्तकार किसान संगठन के रामनारायण बिजल्वाण, रमेश दत्त, भगवती प्रसाद, अश्वनी कुमार आदि का कहना है कि जब मूल प्रस्तावित स्थल सिलक्यारा से मंजगांव तक दो किमी सड़क बना कर पहुंचा जा सकता, तो आधा किमी पहले से सर्वेक्षण करके सड़क की लंबाई बढ़ाने का क्या औचित्य है।
विज्ञापन
संगठन, डीएम तथा विभागीय अधिकारियों को आपत्तियों से कई बार अवगत करा चुका है, लेकिन समस्या हल नहीं हो रही है। इस संबंध में ईई और एसई से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।