फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Barkot Mussif Court will get its own building

बड़कोट मुसिंफ न्यायालय को मिलेगा अपना भवन

Fri, 20 Aug 2021 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
Barkot Mussif Court will get its own building
एक दशक से वीरान पड़े अटल मिनी सचिवालय के भवन में अब लोगों को न्याय मिलेगा। भवन को न्याय विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बड़कोट का मुंसिफ न्यायालय अब तक तहसील परिसर के एक भवन में संचालित हो रहा था।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में बड़कोट में अटल मिनी सचिवालय भवन का निर्माण किया गया था। इस भवन में अब तक किसी भी विभाग के अधिकारी या कर्मचारी नहीं बैठे। भवन निर्माण के दौरान से ही ये वीरान पड़ा हुआ था। अब इस भवन को न्याय विभाग को हस्तांतरित किया जा रहा है। वर्ष 2014 में बड़कोट में मुंसिफ न्यायालय की स्थापना हुई थी लेकिन अपना भवन न होने के कारण मुंसिफ न्यायालय अब तक तहसील परिसर के एक भवन में संचालित हो रहा है। स्थानीय प्रशासन, लोनिवि, विद्युत व पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ ही बड़कोट मुंसिफ न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों ने उक्त भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम में शामिल तहसीलदार चमन सिंह ने बताया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट ने उक्त भवन को उपयुक्त माना है। उक्त भवन से लगी 70 नाली भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed