{"_id":"6828838402cbdd53860118e7","slug":"bandarkot-landslide-zone-will-be-treated-in-one-month-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-112641-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बंदरकोट भूस्खलन जोन का एक माह में हो जाएगा ट्रीटमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बंदरकोट भूस्खलन जोन का एक माह में हो जाएगा ट्रीटमेंट
Sat, 17 May 2025 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 17 May 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
बीआरओ के अधिकारियों ने एक माह में कार्य पूरा होने का किया दावा
रतूड़ीसेरा में चल रहा है अभी कटिंग कार्य, लग सकता है अभी ओर समय
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट में चल रहा ट्रीटमेंट कार्य एक माह में पूरा हो जाएगा। वहीं रतूड़ीसेरा में चल रहे कार्य से यात्रियों और स्थानीय लोगों को इस वर्ष भी बरसात में परेशानी झेलनी पड़ेगी। बीआरओ के अधिकारियों के अनुसार बंदरकोट में अब हाईवे पर ट्रीटमेंट कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। वहीं रतूड़ीसेरा में कटिंग चल रही है। उसे पूरा होने में अधिक का समय लग सकता है।
गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट और रतूड़ीसेरा में सक्रिय भूस्खलन जोन हर वर्ष चारधाम यात्रा और स्थानीय लोगों की आवाजाही में नासूर बनता जा रहा है। फरवरी 2024 में बीआरओ की ओर से बंदरकोट में सक्रिय भूस्खलन जोन पर ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया था। वहीं गत वर्ष मध्य में रतूड़ीसेरा में भी मरम्मतीकरण शुरू किया गया।
इन दोनों योजनाओं पर करीब 17 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि बंदरकोट में कटिंग का कार्य पूरा हो चुका है। यात्रा के कारण दोनों स्थानों पर कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। इसलिए बंदरकोट भूस्खलन जोन का कार्य पूरा होने में देरी हुई है, लेकिन रतूड़ीसेरा में चल रहे कार्य में अभी अधिक समय लग सकता है। बीआरओ कमांडर विवेक श्रीवास्तव का कहना है कि बंदरकोट में एक माह के भीतर भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट पूरा हो जाएगा।