फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   bageshver win the match

बागेश्वर के नाम रहा उद्घाटन मैच

Tue, 23 Feb 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी। Updated Tue, 23 Feb 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन

आजाद मैदान में राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को उद्घाटन मैच में बागेश्वर ने अल्मोड़ा को 27-25 से हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ कोषागार अधिकारी हिमानी स्नेेही ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

विज्ञापन


हैंडबॉल एसोसिएशन के सहयोग से जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बागेश्वर व अल्मोड़ा के बीच खेला गया।

इसमें बागेश्वर ने अल्मोड़ा को 27-25 पराजित कर जीत हासिल की। मैच में बागेश्वर से नीरज ने 6 तथा  मनोज ने 5 गोल किए। दूसरे मैच में देहरादून ने रुद्रपुर को 19-10 से हराया।
विज्ञापन


इसमें देहरादून की ओर से रितेश ने 6 व अंकित सेमवाल ने 4 गोल दागे। तीसरे मैच में हैंडबॉल एसोसिएशन देहरादून ने चमोली को 16-3 से हराया। मैच में देहरादून से रोहित ने 5 तथा सोहन ने 4 गोल दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का चौथा मैच बुधवार को रुद्रपुर और खटीमा के बीच खेला जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया प्रतियोगिता में राज्य की 9 टीमें प्रतिभाग कर रही है। इस मौके पर एलपी सुंदरीयाल, रमाशंकर शर्मा, रघु कुमार रावत, जयदीप आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed