फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   badrinath dham trirthpurohit issue not solve.

तीर्थपुरोहित का विवाद सुलझाने पहुंचा प्रशासन

Sun, 15 May 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 15 May 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
badrinath dham trirthpurohit issue not solve.
बदरीनाथ धाम - फोटो : file photo

अपने गांव में चौपाल लगाकर तीर्थ पुरोहित यदि यमुनोत्री मंदिर के बाहर दिव्यशिला में पूजा कराने का विवाद दो दिन में नहीं सुलझाएंगे, तो प्रशासन को वहां पूजा बंद करके सिर्फ दानपात्र रखने की व्यवस्था करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


यमुनोत्री में कुछ दबंग तीर्थ पुरोहितों की ओर से यात्रियों की दिव्यशिला के पास पूजा-अर्चना कराने में एकाधिकार जमा रखा था। कमजोर तथा अपनी ऊंची पहुंच नहीं रखने वाले तीर्थपुरोहितों को वहां नहीं आने दिया जाता है, जबकि पंच पंडा समिति के पुरोहितों के लिए सभी को समान रूप से जिले आवंटित कर पूजा कराने के बराबर का हक निर्धारित कर रखा था। कुछ समय से इस व्यवस्था को दरकिनार कर मनमानी की जा रही थी।
विज्ञापन


इस स्थिति को लेकर गांव के पुरोहित समाज ने राज्यपाल से लेकर डीएम तक ज्ञापन भेजकर व्यवस्था में सुधार की मांग की। डीएम के निर्देश पर एडीएम, एसपी यमुनोत्री क्षेत्र में पहुंचकर पुरोहित समाज की बैठक कर बातचीत की। पुलिस प्रशासन ने तीर्थ पुरोहित समाज को कहा कि आपसी विवाद को गांव की चौपाल में दो दिन में सुलझा दे। ऐसा नहीं होने पर प्रशासन को विवादित स्थल पर दानपात्र लगाने को विवश होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed