फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Badrinath Dham, a great crowd of pilgrims.

बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Thu, 11 May 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 11 May 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या एक सप्ताह में ही एक लाख के करीब पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को धाम में 6318 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। एक सप्ताह में 91798 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2013 में शुरुआत के एक सप्ताह में 98365 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे थे, जबकि वर्ष 2014 में यह संख्या घटकर 54621 रह गई थी। इस साल एक सप्ताह में 36352 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन को पहुंचे। वर्ष 2016 में 50756 तीर्थयात्री शुरुआत के एक सप्ताह में बदरीनाथ पहुंचे। यदि मौसम ने साथ दिया तो इस बार तीर्थयात्रा पूर्व की भांति चलने लगेगी।
विज्ञापन

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह का कहना है कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में पूजाओं की लगातार एडवांस बुकिंग मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीर्थयात्री यात्रा का अपडेट ले रहे हैं। यदि मौसम ने साथ दिया तो इस बाद बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों की संख्या दस लाख से अधिक रहेगी। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

हाईवे सुधारीकरण कार्य से हो रही यात्रियों को दिक्कत
गोपेश्वर।
बदरीनाथ हाईवे के रडांग बैंड पर इन दिनों बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की ओर से सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। जिससे यहां बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। अधिकांश तीर्थयात्री छोटे वाहनों से ही तीर्थयात्रा पर पहुंच रहे हैं। जिससे रडांग बैंड पर थोड़ी देर तक वाहन से रुकने से हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग रही है। जिससे बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम का कहना है कि रडांग बैंड पर सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मौसम खराब होने से कार्य में देरी हो रही है।

13425 यात्री पहुंचे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम
उत्तरकाशी।
 बृहस्पतिवार को 7225 यात्री जहां यमुनोत्री धाम पहुंचे वहीं, 6200 यात्रियों ने गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन किए। दोनों धाम में कुल 13425 यात्री दर्शन के लिए पहुंचे।

8334 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो)।
केदारनाथ में 8334 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद यह दूसरा मौका है, जब इतनी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए, जिसमें 4295 पुरुष, 3742 महिलाएं, 295 बच्चे और 2 विदेशी शामिल हैं। धाम में अभी तक 62273 यात्री भगवान का जलाभिषेक कर चुके हैं। जून 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ यात्रा में कपाट खुलने के नौ दिनों में इतनी संख्या में यात्री पहली बार पहुंचे हैं।


आस्था पथ को खोलने में जुटे सेना के जवान
जोशीमठ। सीमा की निगहबानी के साथ ही सेना की 418 इंजीनियरिंग कोर के 30 जवान सूबेदार इतबाल सिंह के नेतृत्व में आस्था पथ (हेमकुं
ड साहिब मार्ग) को खोलने में जुटे हुए हैं। अटलाकोटी से हेमकुंड साहिब तक करीब चार किलोमीटर पैदल मार्ग पर तीन फीट बर्फ जमी हुई है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां स्नो कटर से भी बर्फ नहीं हटाई जा सकती है। लिहाजा जवान गेंती, फावड़े से बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं। सूबेदार इतबाल सिंह का कहना है कि अब मात्र ढाई किमी रास्ते से बर्फ हटाने का कार्य शेष बचा है। 20 मई तक हेमकुंड के रास्ते को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed