फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Badminton training will be available from the new season in Manera Indoor

मनेरा इंडोर में नए सत्र से मिलेगा बैडमिंटन का प्रशिक्षण

Fri, 18 Feb 2022 10:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
Badminton training will be available from the new season in Manera Indoor
बैडमिंटन में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए खेल विभाग नए सत्र से प्रशिक्षण शुुुरू करने जा रहा है। खेल विभाग के मनेरा परिसर में इसके लिए इंडोर स्टेडियम बनकर तैयार हो चुका है। विभाग का कहना है कि प्रशिक्षण के लिए तैयारियां शुुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

मनेरा खेल विभाग परिसर में अब इंडोर सुविधाएं भी उपलब्ध हो गई हैं। यहां करीब ढाई करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। जिसमें आधुनिक सुविधाओं से युक्त तीन बैडमिंटन वुडन कोर्ट बनाए गए हैं। खेल विभाग का अप्रैल से नया सत्र शुरू होता है। विभाग नए सत्र से बैडमिंटन प्रशिक्षण भी शुुुरू करने जा रहा है। विभाग का कहना है कि प्रशिक्षण के लिए संविदा पर बैडमिंटन प्रशिक्षक भी नियुक्त किया जाएगा। अभी तक खेल विभाग की ओर से क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी, वॉलीबाल, नेटबॉल, हैंडबाल व खोखो आदि खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। इंडोर प्रशिक्षण पहली बार शुुरू हो रहा है।
विज्ञापन

टीटी प्रशिक्षण भी शुुुुरू किए जाने की योजना
खेल विभाग जल्द ही टेबल टेनिस खेल का प्रशिक्षण शुुरू करने की योजना बना रहा है। इसके लिए विभाग सुविधाएं जुटा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सब कुछ योजना के मुताबिक चला तो इसी वर्ष अगस्त-सितंबर से टीटी प्रशिक्षण भी शुुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनेरा परिसर में स्वीमिंग पूल भी है प्रस्तावित
मनेरा स्टेडियम परिसर में स्वीमिंग पूल भी प्रस्तावित है। यहां जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल पर जिला योजना से स्वीमिंग पूूल बनाया जाना है। स्वीमिंग पूल बनने से तैराकी के क्षेत्र मेें रुचि रखने वाले युवाओं को फायदा मिलेगा।

खेल विभाग के मनेरा परिसर में इंडोर स्टेडियम बन कर तैयार हो चुका है। इंडोर स्टेडियम में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अप्रैल से बैडमिंटन प्रशिक्षण शुुरू कर दिया जाएगा।
- निधि बिंजोला, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed