{"_id":"669653ceb400910c8a0643a4","slug":"baba-bauknags-dev-doli-left-for-ayodhya-ram-mandir-darshan-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-107347-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुई बाबा बौखनाग की देव डोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुई बाबा बौखनाग की देव डोली
Tue, 16 Jul 2024 04:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:34 PM IST
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। बाबा बौखनाग की देव डोली मंगलवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुई। ढोल बाजों के साथ बाबा बौखनाग की डोली ने अपने मूल थान भाटिया गांव से प्रस्थान किया, तो पूरा मंदिर प्रांगण बाबा के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा में करीब दो हजार श्रद्धालु शामिल हैं।
बाबा बौखनाग की देव डोली को वाहन में सजा कर केंद्रीय स्थल गोमाटी लाया गया। यहां से कन्सेरु, कृष्णा, उपराड़ी, चक्र गांव, नंद गांव, साड़ा, पौल गांव, तुनालका, कफनौल सहित कई गांव के लोगों ने देव डोली के दर्शन कर यात्रा में शामिल हुए। देव डोली के स्वागत के लिए तुनालका, मुराड़ी, मुंगरा और नौगांव बाजार में खड़े लोगों ने फूलों की वर्षा और धूप-अगरबत्ती के साथ भव्य स्वागत किया और देव माली संजय डिमरी ने सभी को आशीर्वाद दिया।
देहरादून परेड ग्राउंड पहुंचने पर देव डोली को शाम छह बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखा कर अयोध्या के लिए रवाना करेंगे। बाबा बौखनाग 17 जुलाई को अयोध्या में अनुयायियों के साथ अपने आराध्य प्रभु श्री राम के दर्शन कर रात्रि विश्राम करेंगे। देव डोली 18 जुलाई शाम को अयोध्या से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगी और 19 जुलाई सुबह हरिद्वार पहुंचने पर गंगा स्नान कर शाम को गंगा आरती में शामिल होगी। 20 जुलाई को देव डोली भाटिया पहुंचेगी। देव यात्रा में बाबा बौखनाग देवता समिति के अध्यक्ष जयेंद्र रावत, सचिव गोपाल बिष्ट, यशवंत रावत, विशालमणि डिमरी, सोवेंद्र रावत, चंद्र मोहन पंवार, विजय सिंह, जगमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।