फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Authorities removed the encroachment Joshiyada

प्रशासन ने जोशियाड़ा में हटाया अतिक्रमण

Thu, 05 May 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Thu, 05 May 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
Authorities removed the encroachment Joshiyada
अतिक्रमण हटाया - फोटो : amarujala

जोशियाड़ा में बस पार्किंग शुरू होने पर जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सड़क किनारे हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। प्रशासन की ओर से की जा रही सख्ती को देखते हुए अधिकांश लोगों ने अपने घर-दुकानों के आगे के अवैध अतिक्रमण स्वयं ढहा दिए।

विज्ञापन


चार धाम यात्रा सीजन में नगर में जाम रहित ट्रैफिक व्यवस्था के लिए प्रशासन हर संभव कोशिश में जुटा है। नगर में गंगोत्री हाईवे के किनारे संचालित बस अड्डे को जोशियाड़ा शिफ्ट करने के बाद बृहस्पतिवार को जोशियाड़ा में अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन


एडीएम अशोक पांडेय के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस टीम की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण हटाए गए। प्रशासन के सख्त रवैये को देखते हुए लोगों ने अपने घर-दुकानों के आगे किए गए अवैध अतिक्रमण स्वयं ही हटा दिए। कुछ जगह पक्के निर्माणों को प्रशासन की ओर से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि बाढ़ में बही जोशियाड़ा वाली सड़क अभी तक तैयार नहीं हो पाई है। यहां सिर्फ नदी का मलबा भरकर यातायात चालू कर दिया गया है। साथ ही जोशियाड़ा सड़क पर जगह-जगह लगे बिजली, सोलर लाइट और टेलीफोन के खंभे भी वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।


बृहस्पतिवार को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एसडीएम भटवाड़ी जयवर्द्धन शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक देवीदत्त चौंसाली, एसओ महेंद्र कुमार, तहसीलदार मुकेश रमोला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed