फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Assets of gram panchayat should also be compensated

ग्राम पंचायत की परिसंपत्तियों की भी हो क्षतिपूर्ति

Sat, 25 Jan 2020 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Assets of gram panchayat should also be compensated
ऑल वेदर रोड के निर्माण से क्षतिग्रस्त हो रहे गांव के सार्वजनिक रास्तों एवं अन्य परिसंपत्तियों की क्षतिपूर्ति एवं पुनर्निर्माण नहीं कराए जाने से बड़ेथी गांव के ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने ऑल वेदर रोड संघर्ष समिति का गठन कर मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर कार्य में होने वाली क्षति को रोकने व आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बड़ेथी के ग्रामीणों ने बताया कि ऑल वेदर रोड चौड़ीकरण से गांव के 16 सार्वजनिक रास्ते पूर्ण एवं आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। इसके अलावा भी ग्राम पंचायत की अन्य परिसंपत्तियां इसके दायरे में आ रही हैं, लेकिन अभी तक संबंधित विभागों ने न तो इनके पुनर्निर्माण की कोई कार्ययोजना प्रस्तुत की है और न ही प्रतिकर भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम के समक्ष शिकायत दर्ज करायी। इस मौके पर संघर्ष समिति की अध्यक्ष सुशीला राणा, उपाध्यक्ष बबीता परमार, सचिव अर्जुन भंडारी, पुष्पा नौटियाल, मनमोहन शाह, प्रताप राणा, रामप्यारी देवी, राकेश बधानी, आशीष नौटियाल, शैला बर्त्वाल, कविता देवी, ममता गुसाईं, चंद्रमणि नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed