फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Asi Ganga valley tandem threat to the seven villages

असी गंगा घाटी के सात गांवों पर मंडराया खतरा

Wed, 27 Jul 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 27 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Asi Ganga valley tandem threat to the seven villages
उत्तरकाशी मनेरी में सिलकुरा गाड उफान पर आने से खतरे की जद में आए अवासीय भवन। - फोटो : Amar Ujala

 मानसून सीजन की बारिश असी गंगा घाटी के सात गांवों पर आफत बनकर बरसी है। भूधंसाव के चलते भंकोली और ढासड़ा गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


बरसात सीजन में इन गांवों के अधिकांश परिवार छानियों में शरण लेने को मजबूर हैं। इसके बावजूद इन गांवों को पुनर्वास की सूची में शामिल नहीं किए जाने से ग्रामीण स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


अगस्त 2012 के बाद से निरंतर आपदा की मार झेल रहे असी गंगा घाटी के गांवों में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। सौ परिवारों वाले भंकोली गांव के ऊपरी हिस्से में भूधंसाव से पेड़ उखड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल यहां बड़ी मात्रा में कृषि भूमि भूधंसाव की भेंट चढ़ रही है। बीते रोज घट्टूगाड में आए उफान से गांव का संपर्क मार्ग और पुलिया तबाह होने से गांव अलग-थलग पड़ गया है। बीते चार सालों में हर साल बरसात में यही मंजर रहता है। इसके चलते अधिकांश ग्रामीण छानियों और कुछ गंगोरी में बने मकानों में शरण लेने को मजबूर होते हैं। कमोबेश यही स्थित इस घाटी के ढासड़ा गांव की भी है।

क्षेत्र के शूरवीर रावत, रमेश रावत, महादेव सिंह आदि ने बताया कि बरसात सीजन में गांव में रहने पर जान का जोखिम बना रहता है। पूर्व में भूवैज्ञानिकों ने इन गांवों का सर्वेक्षण कर खतरे के प्रति आगाह किया था।


हैरानी की बात है कि अब सरकार द्वारा तैयार की गई पुनर्वास की सूची में इन गांवों का नाम ही शामिल नहीं है। ग्रामीण स्वयं सक्षम नहीं हैं, इसलिए पलायन नहीं कर पा रहे।

फिलहाल तो वे किसी तरह छानियों और अन्य सुरक्षित ठिकानों पर शरण लिए हैं, यदि समय रहते इन गांवों का पुनर्वास नहीं किया गया तो यहां आपदा में जान-माल के बड़े नुकसान की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed