{"_id":"605a1b7a8ebc3e8d1a15400a","slug":"arrangements-should-be-made-before-the-opening-of-the-doors-of-gangotri-dham-utter-kashi-news-drn374556619","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से पूर्व हो व्यवस्थाएं चाक चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से पूर्व हो व्यवस्थाएं चाक चौबंद
विज्ञापन
गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा तैयारियों का जायजा लेते डीएम मयूर दीक्षित व अन्य।
- फोटो : UTTER KASHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों का जायजा लेने गंगोत्री धाम पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से पूर्व व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने को कहा।
मंगलवार को अधिकारियों को साथ लेकर गंगोत्री धाम पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित ने धाम में चल रहे निर्माण कार्यों के साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां गंगा भागीरथी पर बन रहे स्नान घाटों का निरीक्षण कर उन्होंने मजदूरों की संख्या बढ़ाकर तेजी से कार्य करने व यात्रा शुरू होने से पहले कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही बरसात सीजन में नदी का जलस्तर बढ़ने पर तटवर्ती हिस्सों की सुरक्षा के लिए मजबूत दीवारों का निर्माण कराने को कहा। डीएम ने गंगोत्री धाम में एकरूपता लाने के लिए सभी भवनों पर एक ही रंग कराने को कहा।
डीएम ने कनखू बैरियर तक जाकर गंगोत्री-गोमुख ट्रेक का निरीक्षण भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, जल संस्थान के ईई बीसी डोगरा, ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई विभु विश्वामित्र रावत, गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक आरएन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।