फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Appoint trained PRD volunteers

विद्यालयों में पीआरडी के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को नियुक्ति की मांग

Fri, 18 Sep 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Appoint trained PRD volunteers
चिन्यालीसौड़। पीआरडी स्वयंसेवक संगठन ने जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में मनमाने ढंग से चहेतों को नियुक्ति देने पर रोष जताया है। उन्होंने विभाग के प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को ही नियुक्ति देने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीआरडी स्वयंसेवक संगठन की आवश्यक बैठक रुद्रमणि नौटियाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बताया गया कि सरकार ने जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के माध्यम से सभी सरकारी विभागों में प्रशिक्षित पीआरडी स्वयंसेवक तैनात करने के आदेश दिए हैं। इसमें शासनादेश की अवहेलना कर प्रशिक्षित स्वयंसेवकों के बजाय चहेतों को नियुक्ति दी जा रही है। इस पर रोष जताते हुए उन्होंने एक हफ्ते के भीतर नियुक्तियां रद्द नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में गुड्डी देवी, सुरेंद्र, प्यार सिंह महर, रोशन लाल, ब्रह्मानंद नौटियाल, राजीव रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed