फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Apple trees are damaged by wild animals

सेब के पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे जंगली जानवर

Tue, 22 Nov 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 22 Nov 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन

गंगोत्री घाटी के उपला टकनौर क्षेत्र में सेब बागवान फल उतारने के बाद अब पेड़ों को जंगली जानवरों के नुकसान पहुंचाने से परेशान हैं। लंगूर सेब की पेड़ों की टहनियों से नर्म मीठी छाल चट कर रहे हैं तो घुरड़ छोटे पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। महीनों से बारिश नहीं से अब उन्हें सूखी घास पर आग पकड़ने से बगीचों के झुलसने की चिंता सताने लगी है।

विज्ञापन


सेब के सीजन में पहले भालुओं ने फसल को नुकसान पहुंचाया। अब बगीचों में जंगली जानवरों के उत्पात से काश्तकार परेशान हैं। सुक्खी के मोहन सिंह, हर्षिल के डा नागेंद्र, धराली के जय भगवान बताते हैं कि लंगूरों द्वारा सेब की पेड़ों की नर्म छाल चट करने से टहनियां सूख जाती हैं।
विज्ञापन


उनकी मुसीबत यहीं खत्म नहीं होगी। अब बर्फबारी के बाद जमीन पर घास न मिलने से बड़े चूहों जैसा बिना पूंछ वाला जंगली जानवर, कस्तूरा मृग, लंगूर, घुरड़ आदि बगीचों में डेरा डालकर पेड़ों को नुकसान पहुंचाएंगे। वे लोग हर साल जितने नए पेड़ बगीचे में लगाते हैं, उतने ही पहले लगे पेड़ जंगली जानवर नष्ट कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुसीबत से छुटकारा दिलाने के लिए न सरकार के पास कोई योजना है और न ही इसका कोई हल सूझ रहा है। समस्या तब गंभीर होने लगी है जब क्षेत्र के कई गांवों के अधिकांश लोग जाड़ों में गांव छोड़कर उत्तरकाशी के आसपास अपने घरों में आते हैं।


कुछ दिन पूर्व जसपुर के पास बिना बारिश के जंगल में सूखी घास के आग पकड़ने से क्षेत्रीय लोगों की चिंता बढ़ा दी। सूखे की स्थिति में इस समय बड़े पैमाने पर बगीचों के आसपास फैली यह घास बारूद का काम करती है। एक चिंगारी से आग सुलगने की स्थिति में बगीचों के झुलसने का खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed