फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Appealed to Chief Secretary for widening of motorway

मोटर मार्ग चौड़ीकरण के लिए मुख्य सचिव से लगाई गुहार

Tue, 18 Jan 2022 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Appealed to Chief Secretary for widening of motorway
क्षेत्र पंचायत वार्ड चोपड़ा के आठ गांवों के स्थानीय निवासियों ने गढ़ अंबेडकर मोटर मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम बड़कोट के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन भी भेजा है। ग्रामीणों ने 31 जनवरी तक कोई सकारात्मक आश्वासन न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गढ़ अंबेडकर मोटर मार्ग से क्षेत्र के गढ़, देवल, चोपड़ा, कसलाना, मप्पा, छीलोरा, न्यूडी, सरणाचक आदि आठ गांव जुड़े हुए हैं। तीन दशक पहले यूपी की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने पांच किमी लंबे गढ़ अंबेडकर मोटर मार्ग की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक न तो मोटर मार्ग का चौड़ीकरण हो पाया और न ही डामरीकरण। क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी पंवार ने कहा कि मोटर मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। लोग जान जोखिम में डाल कर सफर करने को मजबूर हैं। बरसात में सड़क की स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि लोग अपनी नकदी फसलों को समय पर मंडी नही पहुंचा पाते हैं। इस संबंध में प्रशासन से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अब स्थानीय निवासियों ने आरपार की लड़ाई का मन बनाया है। ग्रामीणों ने चेेतावनी दी है कि यदि 31 जनवरी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में प्रधान देवल पूनम, प्रधान गढ़खाटल कविता, प्रधान न्यूडी कुसुम बाला, प्रधान कसलाना सोनिता, प्रधान चोपड़ा गीतमाला, सोबत राणा, दिनेश डोभाल, विजयपाल सिंह, महिमानंद राणा, सरदार सिंह, वीरेंद्र नौटियाल, जगमोहन कैंतुरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed