रामचंद्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के आठवें दिन मंगलवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने युवाओं से गंगा स्वच्छता के लिए मिलजुलकर कार्य करने की अपील की।
महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में संगोष्ठी का शुभारंभ यमुुुनोत्री विधायक रावत, एडीएम तीर्थपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, पर्यावरणविद् प्रताप पोखरियाल, ग्लेशियर लेडी शांति ठाकुर ने किया। मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक रावत ने केंद्र सरकार की ओर से गंगा स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. महेंद्र परमार ने छात्र-छात्राओं को गंगा की वर्तमान दिशा और स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस मौके पर जिपं सदस्य मनीष राणा, प्रदीप कैंतुरा, प्राध्यापक प्रो. वसंतिका कश्यप, डा. डीडी पैन्यूली, डा. प्रवीण भट्ट, डा. नंदी गड़िया, डा. ऊषा नेगी, डा. आकाश मिश्र, डा. कमल बिष्ट, डा. एमपी तिवारी, डा. जयलक्ष्मी, डा. विश्वनाथ राणा, डा. रुचि, डा. सोनिया सैनी, डा. आराधना, डा. कैलाश, डा. अरविंद रावत, डा. मधु बहुगुणा, डा. महेंद्र राणा आदि रहे। वहीं महाविद्यालय में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत भी जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन हुआ। नशा उन्मूलन समिति, जिला अस्पताल व तंबाकू निषेध प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता नेपाल सिंह ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।