फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   App review now will know the percentage of votes.

अब समीक्षा एप से जान पाएंगे मत प्रतिशत

Thu, 02 Feb 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Thu, 02 Feb 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिन मतदान प्रतिशत जानने के लिए जनपद में पहली बार समीक्षा एप को लांच किया गया है। एप के माध्यम से पीठासीन अधिकारी हर घंटे का मतदान प्रतिशत अपडेट करेंगे।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीवास्तव ने बताया कि 502 बूथों में से 55 बूथों पर संचार की सेवा नहीं है। ऐसे में इन बूथों पर वायरलेस से संपर्क स्थापित करने के लिए 15 बेस स्टेशन बनाए गए हैं। बेस स्टेशन पर पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी वायरलेस के जरिए बूथों पर संपर्क कर मतदान की स्थिति जानेंगे। इसके अलावा सूचना वाहक भी तैनात किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना वाहक संबंधित पोलिंग बूथ से मतदान प्रतिशत की जानकारी नेटवर्क एरिया में आकर जिला निर्वाचन मुख्यालय को देंगे, बाकी 447 बूथों पर समीक्षा एप के माध्यम से हर घंटे के मतदान प्रतिशत पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रेक्षकों की मौजूदगी में आठ फरवरी को ईवीएम में प्रत्याशियों के नाम दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय-तृतीय मतदान कार्मिकों को ईवीएम का प्रशिक्षण चार-छह तक कीर्ति इंटर कालेज में दिया जाएगा। तीनों विधानसभा में पहले 9 सर्विलांस टीमें लगाई गई थी, जिसमें अब चार अतिरिक्त टीमें बनाई गई हैं। सभी 13 सर्विलांस टीम बार्डर एरिया में निरंतर चेकिंग करेगी। इस दौरान एसपी ददन पाल आदि शामिल शामिल रहे।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया उद्घाटन
जिले में पहली बार चुनाव नतीजे और मत प्रतिशत देखने के लिए जिला प्रशासन ने समीक्षा मोबाइल एप तैयार की है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने एप का उद्घाटन किया।

समीक्षा मोबाइल एप को सभी पीठासीन अधिकारी के मोबाइल में स्टोर कर दिया जाएगा। पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान आईडी और पासवर्ड दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed