{"_id":"5dfb9a588ebc3e87de7e03bc","slug":"anushka-and-aarushi-pair-champion-in-badminton-utter-kashi-news-drn329908443","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में अनुष्का व आरुषी की जोड़ी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में अनुष्का व आरुषी की जोड़ी चैंपियन
विज्ञापन
मनेरा स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ में बॉलीबाल प्रतियोगिता के दौरान गेंद के लिए जूझता खिलाड?
- फोटो : UTTER KASHI
खेल महाकुंभ के तहत बृहस्पतिवार को मनेरा स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद विभिन्न विकास खंडों से चुनकर आए खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्द्धाओं में दमखम दिखाया।
खेल महाकुंभ के चौथे दिन मनेरा स्टेडियम में अंडर-14 बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में नौगांव प्रथम, चिन्यालीसौड़ द्वितीय एवं मोरी प्रखंड तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं में नौगांव, डुंडा एवं भटवाड़ी की टीम ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में मोरी टीम विजेता एवं भटवाड़ी की टीम उपविजेता बनी। बालिका वर्ग में भटवाड़ी प्रथम, नौगांव द्वितीय एवं मोरी तृतीय रही। अंडर-21 बालक वर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता में नौगांव की टीम पहले, चिन्यालीसौड़ दूसरे और मोरी तीसरे स्थान पर रही। बालिकाओं में भटवाड़ी, चिन्यालीसौड़ और मोरी की टीम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही।
पुरीखेत इंडोर स्टेडियम में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-12 बालिका युगल वर्ग में अनुष्का एवं आरुषी की जोड़ी ने निरुपमा एवं मेधानी की जोड़ी को हराया। दिव्यांशी एवं नीतिका की जोड़ी तृतीय रही। जिला पंचायतराज अधिकारी सीपी सुयाल एवं जिला युवक समिति के अध्यक्ष आजाद डिमरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला उपक्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला एवं निर्मला पंत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र वर्मा, लोकेंद्र नेगी, संदीप राणा, प्रवेश पैन्यूली, मानेंद्र राणा, प्रकाश भंडारी, उत्तम नेगी, शूरवीर मार्तोलिया, सोबन राणा, राजाराम भट्ट, दीपक सेमवाल, रामेश रावत, सुरेश भंडारी, दरम्यान भंडारी, शूरवीर पडियार आदि मौजूद रहे।