फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Angry residents blocked Joshiada after gas vehicles failed to arrive

Uttarkashi News: गैस वाहन न पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने जोशियाड़ा में लगाया जाम

Fri, 24 Apr 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 24 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Angry residents blocked Joshiada after gas vehicles failed to arrive
उत्तरकाशी। उपभोक्ताओं के बीच रसोई गैस सिलिंडर के लिए मारामारी अभी तक थमी नहीं है। डिलिवरी प्वांइट पर निर्धारित समय पर गैस वाहन नहीं पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को जोशियाड़ा और लदाड़ी बैंड पर सुबह से लाइन में लगे उपभोक्ताओं में आक्रोश तब पनपा, जब वहां गैस वाहन नहीं पहुंचा। उपभोक्ताओं ने वहां पर एकत्रित होकर जाम लगा दिया। जिससे सड़क पर दूर-दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्री सहित आम लोग परेशान रहे। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत से जाम को खोला।
विज्ञापन




शुक्रवार को सुबह छह बजख्से ही जोशियाड़ा में गैस सिलिंडर वाहन आने के इंतजार में लोगों की चौहान बैंड के समीप लाइन लग गई थी। सुबह दस बजे तक लाइन बड़ी होती गई, लेकिन इस दौरान जब लोगों को पता चला कि गैस वाहन नहीं आ रहा तो वे आक्रोशित हो गए। बैंड पर बड़ी संख्या में महिलाएं सहित अन्य लोग वहां गोल घेरा बनाकर बैठ गए और जाम लगा दिया। इससे जोशियाड़ा, लदाड़ी और लंबगांव को जाने वाले मार्ग लंबा जाम लग गया। स्थानीय नेता विजय बहादुर सिंह रावत ने बताया कि लोग सुबह से लाइन में लगे थे, लेकिन गैस वाहन फिर भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंचा। हालांकि पुलिस ने एक घंटे बाद जाम खोला, लेकिन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शनिवार को भी गैस वाहन नहीं पहुंचा तो फिर से सड़क को जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जोशियाड़ा और लदाड़ी में घनी आबादी निवास करती है। ऐसे में गैस वाहन न पहुंचने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। जाम लगाने वालों में विजय बहादुर सिंह रावत, कुलदीप राणा, रमेश महर, शुभम नौटियाल, कुलदीप कलूड़ा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed