फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Anger among contractors due to non-payment of construction works

निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं होने से ठेकेदारों में रोष

Thu, 05 Aug 2021 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
Anger among contractors due to non-payment of construction works
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड बड़कोट में चार साल पहले करवाए गए निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं होने से ठेकेदारों में रोष है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर एक माह के अंदर भुगतान नहीं होने पर कार्यालय में तालाबंदी कर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में ठेकेदार संघ के ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह असवाल ने कहा कि राजमार्ग निर्माण खंड में पंजीकृत ठेकेदारों द्वारा वर्ष 2017 -18 में विभिन्न मदों में करोड़ों के कार्य किए गए, जिनका भुगतान आज तक नही हुआ है। ठेकेदारों ने निर्माण कार्य पर लाखों रुपये खर्च करने के साथ लाखों की एनएससी (राष्ट्रीय बचत पत्र) भी सुरक्षा के रूप में विभाग में जमा कर रखी है। ज्ञापन भेजने वालों में ठेकेदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीवान असवाल, परशुराम जगूड़ी, लोकेश बडोनी, वसुदेव डिमरी, सोवेंद्र सिंह, दया चंद, अर्जुन रावत, बचन चौहान आदि शामिल रहे। इधर, ईई राजेश पंत का कहना है कि विभिन्न मदों से करवाए गए कार्यों में तीन करोड़ का भुगतान लंबित है, जिसके लिए मंत्रालय और उच्चाधिकारियों से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। बजट मिलते ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed