फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Anganwadi workers' protest continues for the second day

Uttarkashi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना दूसरे दिन भी जारी

Sat, 15 Nov 2025 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 15 Nov 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers' protest continues for the second day
पुरोला। चार सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने मांगों का निस्तारण नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील परिसर में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से सम्मानजनक वेतन, राज्य कर्मचारी का दर्जा, कार्यों के अनुरूप मानदेय वृद्धि और सेवा सुरक्षा को लेकर मांग कर रही हैं लेकिन सरकार बार-बार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

संगठन की अध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों की देखभाल, पोषण अभियान, टीकारण, राष्ट्रीय सर्वेक्षण, बीएलओ कार्य, मतदाता सूची पंजीकरण, जनगणना, पशुगणना जैसे दर्जनों जिम्मेदारी निभाती है। इस मौके पर सीमा सोनी, विनिता, कुसुम, हेमलता, मीना देवी, संगीता, पुष्पा, सरला, कविता, राजेश्वरी, प्रमिला, सुनीता देवी, निशा, मंगिता, कविता, देवेंद्री देवी, गंगोत्री आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed