{"_id":"56e59cee4f1c1b36418b4568","slug":"anganwadi-workers-body-recovered-from-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकत्री का शव नदी से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकत्री का शव नदी से बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sun, 13 Mar 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन से लापता आंगनबाड़ी कार्यकत्री का शव टौंस नदी से बरामद हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को नौगांव भेज दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते चार मार्च को मोरी प्रखंड के सेवा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री धनेशी देवी (21) पत्नी मनोज किसी कार्य से मोरी ब्लाक मुख्यालय आयी थी। वह तभी से लापता थी।
विज्ञापन
रविवार को मोरी से कुछ दूर सांद्रा गांव के ग्रामीणों ने टौंस नदी के पास एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। थानाध्यक्ष रवि प्रसाद कवि ने बताया कि शव की शिनाख्त धनेशी देवी के रूप में हुई है। शव को पीएम के लिए नौगांव भेजा गया है।
विज्ञापन