{"_id":"6a11abeec42dd9a7290553ad","slug":"anganwadi-worker-injured-in-collision-with-high-speed-bike-referred-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120078-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घायल, रेफर
Sat, 23 May 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 23 May 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
बड़कोट। नगर क्षेत्र में कोतवाली के समीप शनिवार को तेज रफ्तार बाइक ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निरंजना बड़ोनी (40) पत्नी प्रवीण बड़ोनी, निवासी ग्राम छतरी बनाल बड़कोट के निर्वाचन बीएलओ परीक्षण के सिलसिले में डायट बड़कोट आई हुई थीं। कोतवाली के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया। जहां चिकित्सक डॉ. अर्णव पाठक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में लगातार तेज गति से वाहन चलाए जा रहे है जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। पुलिस ने बाइक को सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद