{"_id":"591dcf1d4f1c1bdb30f226df","slug":"allegations-of-misuse-of-funds-on-nh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर धन के दुरुपयोग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर धन के दुरुपयोग का आरोप
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Thu, 18 May 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। प्रतिनिधियों का आरोप है कि विभाग सरकारी धन को ठिकाने लगाने के लिए विभाग बगैर भूधंसाव वाले स्थानों पर दीवारें लगा कर सरकारी धन को ठिकाने लगा रहा है।
विज्ञापन
सदन में हंगामे को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने एसडीएम बड़कोट को जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही सदन से अनुपस्थित अधिशासी अभियंता राजमार्ग निर्माण खंड नवनीत पांडे से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पुरोला में ब्लॉक प्रमुख रचना बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। प्रधान संगठन के अध्यक्ष नयन सिंह बर्तवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप गैरोला ने कहा कि छह माह से मनरेगा के तहत श्रमिकों का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। प्रतिनिधियों का कहना है कि विभाग सरकारी धन को ठिकाने लगाने के लिए विभाग बगैर भूधंसाव वाले स्थानों पर दीवारें लगा कर सरकारी धन को ठिकाने लगा रहा है। सदन में हंगामे को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने एसडीएम बड़कोट को जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच करने के आदेश दिए।
पुरोला विधायक राजकुमार ने सिंचाई विभाग को विधायक निधि से 11 लाख देने की घोषणा की। प्रधान भौंती दर्शनी नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा में स्वीकृत भौंती मोटर मार्ग की फाइल लंबित पड़ी है। प्रधान धारी हेमलता डोभाल ने कहा कि बर्नी सिंचाई नहर पर पानी न चलने से काश्तकार परेशान हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य भूरा दास ने कुंवा लिफ्ट सिंचाई योजना, खाला नाम के तोक तक पाइप लाइन व गूल बनाने की मांग की। बैठक में सीडीओ उदय सिंह राणा, ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रकाश असवाल, एसडीएम बड़कोट रोहित मीणा आदि उपस्थित थे।