फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Allegations and counter-allegations started regarding power projects

विद्युत परियोजनाओं को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू

Tue, 08 Feb 2022 09:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 09:14 PM IST
विज्ञापन
Allegations and counter-allegations started regarding power projects
जनपद में बंद पड़ी जल विद्युत परियोजनाएं चुनावी मुद्दा बन गई हैं। कांग्रेस ने बंद पड़ी परियोजनाओं को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ने पिछले विधान सभा चुनाव में इन परियोजनाओं को शुरू करने का वायदा किया था, जो चुनावी जुमला साबित हुआ है। भाजपा ने यहां के लोगों केे ठगा है। वहीं भाजपा का कहना है कि परियोजनाओं के बंद होने का कारण कांग्रेस ही है।
विज्ञापन

जनपद में बन रही लोहारी नाग पाला व पाला मनेरी जल विद्युत परियोजनाएं विकास बनाम पर्यावरण की लड़ाई के चलते वर्ष 2010 में बंद हो गई थी। स्थानीय निवासी लंबे समय से इन परियोजनाओं को दोबारा शुुरू किए जाने की मांग भी कर रहे हैं। अब इस बार के विधानसभा चुनाव में इन परियोजनाओं को चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है। कांग्रेस ने बंद पड़ी परियोजनाओं पर भाजपा को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस का कहना है कि बंद पड़ी परियोजनाओं पर भाजपा ने यहां के लोगों को ठगा है। 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आए थे। तब नितिन गडकरी ने डबल इंजन की सरकार बनने पर लोहरी नाग पाला व पाला मनेरी विद्युत परियोजनाओं को खुलवाने का वायदा किया था, लेकिन यह केवल चुनावी जुमला साबित हुआ। बीते पांच सालों में सरकार ने बंद परियोजनाओं पर कोई निर्णय नहीं लिया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि स्व. नारायण दत्त तिवारी के शासन काल में इन दोनों विद्युत परियोजनाओं को स्वीकृति दी थी। कांग्रेस ने उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने का सपना संजोया था, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने इसे बंद कर दिया।
विज्ञापन

- 2017 में नितिन गडकरी ने बंद पड़ी लोहारी नाग पाला व पाला मनेेरी विद्युत परियोजनाओं को शुरू करने का वायदा किया था। पांच साल बीत गए हैं, लेकिन वायदे पर कोई कार्य नहीं हुआ है। उत्तरकाशी की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। -विजयपाल सजवाण, पूर्व विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

- परियोजनाओं के बंद होने का कारण भी कांग्रेस ही है। कांग्रेस ने ही इसे इको सेंसटिव जोन घोषित किया था। परियोजनाओं के साथ-साथ सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य भी रुक गया था। भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट जाकर सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ किया है। -हरीश डंगवाल, जिला महामंत्री, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed