{"_id":"61570d5a8ebc3e4afe62ad03","slug":"allegation-of-irregularity-in-the-selection-of-forest-village-guards-utter-kashi-news-drn3920708130","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन ग्राम प्रहरियों के चयन में अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन ग्राम प्रहरियों के चयन में अनियमितता का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन ग्राम प्रहरियों के चयन में ग्रामीणों ने अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश ग्राम सभाओं में अपात्र लोगों का चयन किया गया है। उन्होंने इसपर रोक लगाने की मांग करते हुए पात्र लोगों का चयन करने की मांग की है।
टौंस वन प्रभाग की ओर से हर गांव में वन प्रहरियों की तैनाती की जा रही है। इसके लिए ग्रामीणों ने भारी संख्या में आवेदन किए थे। बृहस्पतिवार को रेंज स्तर पर अभ्यर्थियों का चयन कर दिया गया है। इस चयन से अधिकांश गांव के ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने इस संबंध में उप वन संरक्षक टौंस सहित उप जिलाधिकारी को पत्र लिखकर चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया। पाणीगांव निवासी दीपेंद्र कलूड़ा ने बताया कि कुछ ग्राम पंचायतों में ऐसे लोगों का चयन किया गया है जो गांव में ही नहीं रहते हैं। इधर, उप वन संरक्षक सुबोध काला ने बताया कि चयन प्रक्रिया को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। अभी केवल रेंज स्तर तक ही चयन प्रक्रिया की गई है। ग्रामीणों द्वारा इसमें आपत्तियां दी गई हैं। ग्राम प्रहरियों का चयन ग्राम सभा की खुली बैठक में किया जाएगा। ग्रामवासी इसका चयन कर देंगे उसी को अंतिम रूप दिया जाएगा।