फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Air Force took information about necessary facilities at Chinyalisaur airport

वायुसेना ने ली चिन्यालीसौड़ हवाई अड़्डे पर आवश्यक सुविधाओं की जानकारी

Wed, 15 Jun 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Air Force took information about necessary facilities at Chinyalisaur airport
दो चेतक हेलीकॉप्टरों से चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंची वायु सेना की टीम ने सुविधाओं का जायजा लिया। टीम यहां करीब एक घंटे रही। इस दौरान टीम के साथ स्थानीय प्रशासन भी मौजूद थे।
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह करीब आठ बजे दो चेतक हेलीकाप्टरों में वायु सेना की छह सदस्यीय टीम पहुंची। हेलीकाप्टर इलाहाबाद एयरवेज से आए थे। टीम ने यहां स्थानीय प्रशासन से एयरपोर्ट में आपातकालीन ऑपरेशन के दौरान आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाई। करीब दो घंटे बाद टीम लौट गई। वहीं जिला प्रशासन ने वायु सेना के हेलीकाप्टरों के आने की बात स्वीकार की है, लेकिन अधिक जानकारी न होने की बात कही। चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पूर्व में भी वायु सेना के जवान अभ्यास कर चुके हैं। डीएम अभिषेक रूहेला ने बताया कि चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायु सेना के हेलीकाप्टरों की आने की जानकारी है। सैन्य गतिविधि के चलते टीम यहां आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed