फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   advance hotel booking in chardham.

चारधाम यात्रा पड़ावों के लिए होटलों की एडवांस बुकिंग

Sat, 07 May 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 07 May 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
advance hotel booking in chardham.
केदारनाथ - फोटो : ‌ ‌‌‌file photo

आपदा की छाया से बाहर निकलकर इस बार यात्रा सीजन से उम्मीद जगने लगी हैं। उत्तरकाशी सहित आसपास के प्रमुख यात्रा पड़ाव वाले अधिकांश होटल मई से लेकर 15 जून तक एडवांस में बुक हो चुके हैं। आपदा के बाद बीते साल यमुनोत्री और गंगोत्री यात्रा व्यवसाय महज तीस प्रतिशत ही आंका गया।

विज्ञापन


इस वर्ष दोनों तीर्थधामों को जाने वाली सड़कें ठीक होने के साथ ही खरसाली, मुखबा तथा गंगोत्री में धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से तीर्थ यात्रा को पंख लगने की उम्मीद है। होटलों की अग्रिम बुकिंग तथा पूछताछ का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि विभाग तथा शासन स्तर पर मनमाने ढंग से बनी अव्यवहारिक नीतियों के कारण इस बार बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल व्यवसायी अजय पुरी, दीपेंद्र पंवार, राजेंद्र पंवार आदि का कहना है कि गोमुख ट्रैक पर जाने के लिए फरवरी-मार्च से ही पर्यटकों की पूछताछ शुरू हो जाती है।


इस बार उन्हें अप्रैल में भी ट्रैक पर जाने की अनुमति नहीं मिली। दरअसल पर्यटन को यात्रा से जोड़कर देखने और उसी आधार पर इसकी समीक्षा गलत है। पर्यटन एवं तीर्थाटन दोनों अलग विषय हैं। इस साल सात से 15 मई तक खरसाली में मुरारी बापू की कथा से यात्रा व्यवसाय को काफी फायदा पहुंचा है। इसी वजह से मई और 15 जून तक तो पेशेवर होटल व्यवसायियों के होटल बुक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed