फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Administration made the project zone a container zone

प्रशासन ने परियोजना क्षेत्र को बनाया कंटेनमेंट जोन

Mon, 27 Jul 2020 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Administration made the project zone a container zone
मोरी ब्लाक में बन रही सतलुज जल विद्युत निगम की 60 मेगावाट की नैटवाड़-मोरी जल विद्युत परियोजना में कार्यरत 9 कार्मिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित मिलने पर प्रशासन ने परियोजना निर्माण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाकर यहां आवाजाही बंद कर दी है। वहीं मोरी बाजार के व्यापारियों ने संक्रमण के खतरे को देखते हुए 10 अगस्त तक बाजार में पूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

परियोजना में कार्यरत कर्मियों का बाहरी क्षेत्रों से आना जाना जारी है। एक के बाद एक नौ कार्मिकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर प्रशासन ने परियोजना क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर यहां आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजिटिव मिले कार्मिकों की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालकर उनकी सैंपलिंग कराने में जुटी है। कंटेनमेंट जोन बनाए जाने से परियोजना कार्य प्रभावित हो गए हैं। व्यापार मंडल मोरी के जयवीर रावत ने बताया कि व्यापारियों की सहमति से बाजार क्षेत्र में आगामी 10 अगस्त तक पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही छूट रहेगी।
विज्ञापन

उत्तरकाशी : बिना ट्रेवल हिस्ट्री के 12 लोग पॉजिटिव
उत्तरकाशी। जिले में सोमवार को 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें से अधिकांश बिना ट्रेवल हिस्ट्री के होने से प्रशासन हैरान है। इसके साथ ही जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 181 पहुंच गई है। इनमें से अभी 75 एक्टिव केस हैं। उत्तरकाशी मुख्य बाजार में बनाए गए कंटेनमेंट जोन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएम एवं एसपी ने क्षेत्र का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जिले में आरटीपीसीआर जांच में दस और ट्रूनेट में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसमें सात लोग तो मुख्य बाजार में बनाए गए कंटेनमेंट जोन से ही हैं। डीएम डा. आशीष चौहान एवं एसपी पंकज भट्ट ने कंटेनमेंट जोन क्षेत्र का बाहर से निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग को यहां नियमित चेकिंग कराकर स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इस मौके पर डिप्टी कलक्टर चतर सिंह चौहान, सीओ दीवान सिंह मेहता, डा.बीएस रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान आदि भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed