फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ADB to accelerate the work instructions

एडीबी को दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Mon, 25 Apr 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 25 Apr 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
ADB to accelerate the work instructions
सीएस नपल्च्याल - फोटो : Amar Ujala

गढ़वाल आयुक्त सीएस नपल्च्याल ने यमुनोत्री धाम पहुुंच कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कपाट खुलने से पहले यात्रा व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने यमुनोत्री हाईवे पर पांच करोड़ की लागत से चल चौड़ीकरण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए एडीबी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन



चारधाम यात्रा के कपाट खुलने में महज कुछ ही दिन बाकी हैं लेकिन अधिकारी यात्रा व्यवस्थाओं में तेजी नहीं ला पा रहे हैं। सोमवार को गढ़वाल आयुक्त सीएस नपल्च्याल ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक पैदल मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


गढ़वाल कमिश्नर ने एनएच के पेंटिंग व चौड़ीकरण कार्यों को भी देखा। उन्होंने यात्रा पड़ावों पर बड़कोट, डामटा व कई कस्बों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के जल संस्थान को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन उनियाल ने धाम में मूलभूत सुविधाएं जुटाने की बात कही, जिस पर आयुक्त ने सिंचाई विभाग को घाटों के निर्माण, बीएसएनएल को टावर लगाने तथा लोनिवि को 1 करोड़ 70 लाख की लागत से फेबरिकेटेड घोड़ा पड़ाव बनाने, जिला पंचायत को घोड़ा खच्चरों एवं डंडी-कंडी रेट सूची लगाने के निर्देश दिए।


मंदिर समिति भागेश्वर प्रसाद, मनमोहन  उनियाल ने यमुनोत्री धाम के वैकल्पिक मार्ग के लिए मिले 19 लाख रुपये से गरुड़ गंगा के सुंदरीकरण करने की मांग की। डीएफओ डीके सिंह ने यमुनोत्री में गरूड़गंगा के पास हेलीपैड बिना भूमि के हस्तांतरण करवाने पर असमर्थता जताई। गढ़वाल अयुक्त ने गरूड़गंगा में हैलीपैड निर्माण की अनुमति मिलने पर ही कार्य प्रारंभ करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed