फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   accident, one killed

कार खाई में गिरने से एक बाराती की मौत

Mon, 22 Feb 2016 10:23 PM IST
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी Updated Mon, 22 Feb 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
नौगांव-पुरोला मोटर मार्ग पर सौंदाणी के पास बारात की कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक बाराती की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त विवरण के मुताबिक सोमवार सुबह हारकोट से बारात नौगांव गई थी। देर शाम को बारात लौट रही थी तभी सौंदाणी के पास बारात में शामिल अल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी। हादसे में कार में सवार पुरोला गांव निवासी कमलेशनाथ (34) पुत्र साहेभूलाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पुरोला गांव के ही प्रकाश लाल (38) पुत्र सादिया लाल, जगमोहन (42) पुत्र गोपालिया व पप्पू (32) पुत्र बैजनाथ और हारकोट गांव निवासी बबलू (20) पुत्र सुंदरू घायल हो गए। घायलों को पुरोला में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed