{"_id":"573b3cdf4f1c1b5316ac78f9","slug":"accident-3-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी पर गिरा पत्थर, तीन घायल, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी पर गिरा पत्थर, तीन घायल, दो गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी (नौगांव)
Updated Tue, 17 May 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो सिंबलधार के समीप बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री हाईवे पर कृष्णा गांव के पास पहाड़ से भारी पत्थर टैक्सी के ऊपर गिरने से चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें देहरादून रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि जंगल में लगी आग के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरा है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर को एक टैक्सी बड़कोट से नौगांव आ रही थी। यमुनोत्री हाईवे पर कृष्णा गांव के पास पहाड़ी से गिरा भारी पत्थर टैक्सी का आगे का शीशा तोड़कर अंदर घुस गया। हादसे में वाहन चालक महिदेव सिंह को हल्की चोटें आई हैं, जबकि वाहन में सवार पौंटी गांव निवासी हरीश (35), कुथनौर गांव निवासी अनीता (32) को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घायल चालक ने इन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें देहरादून रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह टैक्सी पर पत्थर गिरा उसके ऊपर जंगल में आग लगी थी। आग से जमीन का वानस्पतिक आवरण जल जाने के कारण पत्थर गिर रहे हैं।
विज्ञापन