{"_id":"59076b0c4f1c1b3651442375","slug":"absentee-found-100-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित मिले 100 अधिकारी-कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित मिले 100 अधिकारी-कर्मचारी
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Mon, 01 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों-अधिकारियों की उपस्थिति का जायजा लेने के लिए डीएम, एडीएम सहित सभी एसडीएम ने अपने क्षेत्रों में सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें 100 अधिकारी-कर्मचारी नदारद थे। डीएम ने अनुपस्थित सभी अधिकारी और कर्मचारियों का जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन
डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित विकास भवन के कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों में करीब 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर देखा तो वैयक्तिक सहायक अनुपस्थित मिले। मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय देर से पहुंचने पर उन्होंने डीएम को बताया कि वे परीक्षा मूल्यांकन केंद्र में गए थे।
विज्ञापन
डीएम के निरीक्षण में समाज कल्याण विभाग के पेंशन पटल पर दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सहकारी समिति विभाग में सहायक निबंधक अधिकारी अनुपस्थित मिले। मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय में सहायक अभियंता, वित्त एवं विकास निगम में प्रधान सहायक, सहायक लेखाकार, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में दो कर्मचारी, जिला पंचायराज कार्यालय में एक कर्मचारी, उरेडा में डाटा इंट्री आपरेटर, तकनीकी सहायक सहित तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
डीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का जवाब-तलब किया है। एडीएम ने 16, बड़कोट एसडीएम ने 8, भटवाड़ी एसडीएम ने 3, पुरोला एसडीएम ने 47 और डुंडा एसडीएम के औचक निरीक्षण में 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारी-कर्मियों का जवाब-तलब किया है।