फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A fire with short circuits, two houses burnt

शार्ट सर्किट से लगी आग, दो मकान जले

Fri, 21 Apr 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Fri, 21 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन

मोरी ब्लाक कार्यालय के पास दो लकड़ी के मकानों में आग लग गई, जिससे पीड़ित को काफी नुकसान हुआ। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं, व्यापारियों ने मोरी में फायर स्टेशन खोलने की मांग को लेकर बाजार में सांकेतिक जाम लगाया।

विज्ञापन


मोरी ब्लाक के पास बीती रात करीब साढ़े तीन बजे व्यापारी ओम दास एवं शंकर सिंह के मकान में आग लग गई, जिसमें ओम दास की कॉस्मेटिक व ऊनी कपड़े की दुकान और किराएदार रीना का ब्यूटी पार्लर जल गया। साथ ही अन्य किराएदारों का सामान भी जल गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने आग की सूचना मकान स्वामियों को दी, तो लोग मौके पर एकत्र हुए। लोगों ने अग्निशमन को घटना की सूचना दी, लेकिन वे जब तक पहुंचे तब त सब कुछ जल चुका था। शुक्रवार को आक्रोशित व्यापारियों ने मोरी में फायर स्टेशन खोलने की मांग को लेकर सांकेतिक जाम लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे बाद पुलिस के हस्तक्षेप के बाद करीब एक घंटे बाद जाम खोला गया। जाम लगाने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन, जयवीर रावत, चमन लाल, कमल दास, राजेंद्र रावत आदि शामिल थे। तहसीलदार मधुराम शर्मा ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed