फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A dozen blocks along the highway link road

हाईवे समेत एक दर्जन लिंक मार्ग अवरुद्ध

Tue, 19 Jul 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 19 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
A dozen blocks along the highway link road
Highway - फोटो : amarujala

हेलगूगाड एवं सुनगर के बीच चट्टानें दरकने से अवरुद्ध हुए गंगोत्री हाईवे पर मंगलवार को भी यातायात बहाल नहीं हो पाया। जिले की एक दर्जन लिंक सड़कों पर भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


धरासू बैंड एवं नालूपाणी वाले हिस्से में सोमवार को ही यातायात सुचारु कर लिया गया था, लेकिन हेलगूगाड और सुनगर के बीच भारी चट्टानें दरकने से अवरुद्ध गंगोत्री हाईवे पर अभी तक यातायात बहाली के प्रयास सफल नहीं हो पाए हैं। कांवड़ियों को जान जोखिम में डाल चट्टानें लांघ कर आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस और बीआरओ के जवान उनकी मदद में जुटे हैं। गंगोत्री से आगे देवगाड और चीड़वासा गदेरे पर बही पुलिया दुरुस्त नहीं होने से कांवड़ियों को गोमुख नहीं जाने दिया जा रहा है। बारिश से जिले में अवरुद्ध हुई 32 में से 12 सड़कों पर मंगलवार को भी यातायात बहाल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरादी-नगाणगांव मोटर पुल की एप्रोच दुरुस्त होने में अभी दो माह लगेंगे। गंगोरी-गजोली, मनेरी-जखोल, मुसाईपानी-सट्टा, खुरमोला, चापड़ा से बनाली आदि सड़कों पर मंगलवार को भी यातायात बहाल नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed