{"_id":"17-78657","slug":"Uttar-Kashi-78657-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौंकाणी गांव में आठ दिन से बिजली गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौंकाणी गांव में आठ दिन से बिजली गुल
Uttar Kashi
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जौंकाणी गोरसाली गांव में शॉर्ट सर्किट से 12 घरों में आग लगने के बाद से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के सुध नहीं लेने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुचारु करने तथा शॉर्ट सर्किट से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।
18 अक्तूबर से भटवाड़ी ब्लाक के जौंकाणी गांव में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। बीस अक्तूबर की रात को शॉर्ट सर्किट होने से गांव में 12 घरों में आग लग गई थी। जिससे लोगों के इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लाइनमैन शट डाउन लेकर फॉल्ट ठीक कर लेता, तो नुकसान नहीं होता।
हैरानी की बात है कि हादसे के बाद से ऊर्जा निगम अभी तक गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं कर पाया है। ग्रामीणों को दीपावली का त्योहार भी अंधेरे में मनाना पड़ा। डीएम से मिलने पहुंचे गांव के विजेंद्र सिंह, पवन, देवेंद्र, गजेंद्री देवी, रामचंद्री देवी, जलमा, शैलेंद्री, भरत सिंह, अमर सिंह आदि ने शीघ्र गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल कराने तथा शॉर्ट सर्किट से हुई क्षति की भरपाई कराने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
जौंकाणी गांव में हुआ शॉर्ट सर्किट बिजली की लाइन की वजह से नहीं, बल्कि केबल नेटवर्क की लाइन से हुआ था। इसकी पड़ताल कराकर केबल नेटवर्क चलाने वाले व्यवसायी को लाइन हटाने के निर्देश दिए हैं। गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल क्यों नहीं हो पाई इसे दिखवाया जा रहा है।
शक्ति प्रसाद, ईई ऊर्जा निगम उत्तरकाशी।