{"_id":"17-78498","slug":"Uttar-Kashi-78498-17","type":"story","status":"publish","title_hn":" कार्यदायी संस्था के खिलाफ हो नोटिस जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यदायी संस्था के खिलाफ हो नोटिस जारी
Uttar Kashi
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। सर्व शिक्षा अभियान की बैठक में डीएम सी रविशंकर ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कूड़ा बीनने वाले एवं मलिन बस्तियों में निवास करने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों के भवन तैयार नहीं होने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने को कहा।
डीएम ने शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बीआरसी एवं सीआरसी समन्वयकों को एक माह के भीतर सर्वे करने का कहा। निजी विद्यालयों की शुरूआती कक्षा में 25 प्रतिशत सीटों पर आरटीई के तहत शत प्रतिशत बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करने को कहा। जिले में चार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में से तीन के भवनों का निर्माण अभी तक पूरा नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने को कहा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी एलडी व्यास ने बताया कि एसएसए के तहत वर्ष 2014-15 में 3582.96 लाख रुपये का बजट स्वीकृत है। इसमें से अभी तक 1316.03 लाख रुपये खर्च हुए हैं। शेष बजट भी इसी वित्तीय वर्ष में खर्च कर लिया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डा. मयंक उपाध्याय, अर्थ एवं संख्या अधिकारी डा. दिनेश बडोनी, रणवीर रावत आदि मौजूद रहे।